हरिद्वार: फील्ड मार्शल की उपाधि वाले स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
बुधवार दोपहर स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड के कोने कोने से लोग पहुंचे। मंगलवार शाम उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके टीबड़ी स्थित आवास से उनका पार्थिव शरीर जब लेकर परिजन चले तो हजारों की संख्या में नम आंखों से लोगों ने उन्होंने अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई थी।