खींवसर: खींवसर के जोधपुर रोड पर सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, चालक हुआ घायल
नागौर जिले के खींवसर के जोधपुर रोड पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से घायल युवक सुल्तान सिंह को खींवसर अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।