महाराजपुर: लोक सेवा गारंटी के मामलों का समय पर निपटारा न करने पर महाराजपुर तहसीलदार पर जुर्माना
कलेक्टर पार्थ जेसवाल जैसबाल के द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में आज 18 मई दोपहर 2 बजे टीएल की बैठक में लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर महाराजपुर तहसीलदार को पेनल्टी लगाई है। वही गढ़ीमलहरा में संचालित गेहूं खरीदी केंद्र पर गेहूं उठाओ परिवहन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।