जमुई: पुलिस के शिकंजे में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव को प्रतापपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर कुख्यात बालू तस्कर एवं पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी मंटू यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी राइफल, एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। सोमवार 4 बजे एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि आरोपी हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित था ।