मोहनलालगंज: कड़ाके की ठंड में एसडीएम पवन पटेल ने किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरे की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
मोहनलालगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए एसडीएम पवन पटेल ने नगर पंचायत मोहनलालगंज स्थित कालेवीर बाबा मंदिर परिसर के रैन बसेरे का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिस्तर, कंबल, गद्दे और साफ-सफाई सहित सभी सुविधाओं की बारीकी से जांच की। एसडीएम ने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, जिसमें लोगों ने संतोष व्यक्त किया।