विकासखंड जैजैपुर के ग्राम दतौद निवासी श्रीमती मुक्तिमति को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर ₹5,000 की सहायता राशि प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण, स्वास्थ्य एवं अपने बच्चे की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया।
श्रीमती मुक्ति मति ने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाएं गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_की_कहानी
#saktidist
11 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 27, 2026