मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और खुशहाल बचपन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा और संवाद का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, न्योता भोज, पोषण वाटिका, खिलौना दान सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, क्योंकि स्वस्थ बचपन ही सशक्त समाज की नींव है।
आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत अपना योगदान दें और सेवा की इस भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।
#SevaSankalpAbhiyan #AanganMilan #AanganMilanSeva #SevaMeraYogdan #आंगन_मिलन_सेवा सेवा_संकल्प_अभियान
18 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 27, 2026