गुना: म्याना नई सराय रोड पर बरबटपुरा में हादसा, शादी से लौट रहे मां-बेटा गंभीर घायल, कुत्ते को बचाने में हुई घटना
Guna, Guna | May 13, 2026 म्याना थाना के म्याना कस्बे में नई सराय रोड पर बरबटपुरा में बाइक सवार मां बेटे एक्सीडेंट में गंभीर घायल हो गए। 13 मई की सुबह म्याना निवासी गोलू कुशवाहा और उनकी मां रामवती कुशवाहा शादी से लौट रहे थे, अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने में बाइक सहित गिर गए। दोनों गंभीर घायलों को डायल 112 ने म्याना अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया है।