Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
kumarbosskanhaiya49
1
मध्यप्रदेश से असम जा रहे दिगंबर संप्रदाय के संत आज मोकामा पहुंचे. इस ठंड में भी संत पुरुष बिना कपड़ों के चल रहे हैं. #मो...
Mokameh, Patna
| Feb 2, 2026
#मो...
MORE NEWS
लखीसराय में जब ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़ ली दबा भरी हुई गाड़ी, विजय सिन्हा का आया फोन... कौन सही? #Lakhisarai VIJAY KUMAR SINHA
Mokameh, Patna | Jun 24, 2026
Mokameh, Patna | Jun 24, 2026
मोकामा में दहशत का पर्याय बना बदमाश नीतीश बिंद गिरफ्तार, अवैध कारतूस और खोखा बरामद मोकामा। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामला मोकामा के बरहपुर गांव का है, जहां पुलिस ने मंगलवार देर रात तड़के छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरहपुर निवासी नीतीश बिंद उर्फ निकरा के रूप में हुई है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। वायरल वीडियो में आरोपी नीतीश उर्फ निकरा बरहपुर चौक पर सरेआम हाथ में हथियार लेकर घूमता और खुलेआम उसे लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। इस हरकत से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के बीच भारी दहशत का माहौल बन गया था। थानेदार के नेतृत्व में हुई त्वरित कार्रवाई वीडियो का संज्ञान लेते हुए मोकामा पुलिस तुरंत एक्शन में आई। मोकामा के थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि: आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने उसके छिपने के ठिकानों पर जाल बिछाया। मंगलवार की सुबह तड़के पुलिस टीम ने बरहपुर गांव में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 15 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। पुलिस की चेतावनी: कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे "क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और आम लोगों में डर का माहौल पैदा करने वाले अपराधियों के खिलाफ मोकामा पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील या वीडियो बनाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।"
Mokameh, Patna | Jun 24, 2026
मसौढ़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार शौच के लिए घर से निकली युवती को रास्ते से उठाया, हाथ-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम मसौढ़ी (पटना)। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तुलसीचक गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जून की रात करीब 9 बजे पीड़िता (काल्पनिक नाम–क्रिस्टीना) अपने घर से पश्चिम दिशा में शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए और उसका मुंह बंद कर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के लिखित आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए मसौढ़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मसौढ़ी थाना कांड संख्या-519/26 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार कांड दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मांझी (पिता- लालचंद मांझी) एवं मिथलेश मांझी उर्फ भीम (पिता- स्वर्गीय सागर मांझी), दोनों निवासी तुलसीचक मुसहरी, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की जांच जारी है। इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना गांव में इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की जा रही है तथा पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तुलसीचक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। #bihar
Mokameh, Patna | Jun 23, 2026
Honoured to receive an appreciation certificate form dainik Bhaskar 📰🧿 दैनिक भास्कर डिजिटल मीडिया में पिछले 8 महीनों के सफर के दौरान कड़े परिश्रम और बेहतरीन कार्यशैली का बड़ा प्रतिफल मिला है। संस्थान में पूरी लगन के साथ काम करने और डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल, पटना के संपादक द्वारा मुझे प्रशस्ति पत्र (Appreciation Certificate) देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा की बात है। "बिना टीम के सहयोग के यह मुकाम हासिल करना मुमकिन नहीं था" इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर मैं उन सभी साथियों, वरिष्ठों और सहयोगियों का सह-हृदय धन्यवाद अदा करता हूँ, जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया। पत्रकारिता के इस सफर में टीम वर्क ही सबसे बड़ी ताकत होती है। बिना आप लोगों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और साथ के मैं आज इस मुकाम तक नहीं पहुँच सकता था। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। #Mokama #DanikBhaskar
Mokameh, Patna | Jun 21, 2026
मध्यप्रदेश से असम जा रहे दिगंबर संप्रदाय के संत आज मोकामा पहुंचे. इस ठंड में भी संत पुरुष बिना कपड़ों के चल रहे हैं. #मो... - Mokameh News