भभुआ: कैमूर में मकर संक्रांति महोत्सव की धूम, दही चूड़ा वितरण से दिखी सामाजिक समरसता
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 जिले में लोक पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। यह महोत्सव कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्व आधार में आयोजित हुआ। जिसमें परंपरा ,संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला ।जिले के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।