भभुआ: भभुआ के अखलासपुर बस स्टैंड के पास मेल को लेकर लगा जाम
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 आज बुधवार को भभुआ अखलासपुर बस स्टैंड के पास 1:30 बजे काफी लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति पर अखलासपुर बस स्टैंड के पास भव्य मेले का आयोजन किया गया है। जहां जिले के विभिन्न जगहों से लोग पहुंच रहे हैं और वाहनों से सड़क जाम हो जा रही है। जाम इतना भयावह हो गई है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस द्वारा जाम को निजात दिलाया गया।