बटियागढ़: सीगोंन गांव में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत आने वाले सीगोन गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,बताया जा रहा ओमकार सेन उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली, घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद आज रविवार सुबह 11 बजे शव पंचनामा कार्यवाही कर पी एम हेतु बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया