शाहपुर: कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने शाहपुर के बीजादेही बालक छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों संग खेला वॉलीबॉल
Shahpur, Betul | Apr 26, 2026 रविवार दोपहर करीब 1 बजे बैतूल जिले के कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने शाहपुर क्षेत्र के बीजादेही स्थित बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से छात्रावास प्रबंधन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और छात्रों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक