रूपवास: बयाना में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बयाना सदर थाना क्षेत्र के नगला मनका के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 38 वर्षीय अजब सिंह जाट की मौके पर मौत हो गई। वह अपनी बहन से मिलकर गांव खजुरी लौट रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। अजब सिंह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।