अतर्रा: बिसंडा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का किया खुलासा, दो अंतरजनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार
Atarra, Banda | Jul 5, 2026 थाना बिसंडा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए रायबरेली के दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, 20 हजार रुपये नकद, एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है