तावडू: मेवात में जमीयत उलमा-ए-हिंद की दो दिवसीय विशेष बैठक 30-31 अक्टूबर को
Taoru, Nuh | Oct 25, 2026 मेवात के सहसौला पट्टी में 30 और 31 अक्टूबर को जमीयत उलमा-ए-हिंद की मजलिस-ए-मुन्तजिमा की दो दिवसीय विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। देश के प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक नेताओं की भागीदारी से यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और राष्ट्रीय पहचान को मजबूती देगा।