पट्टी: मोलनापुर गांव में भरत मिलाप न देख पाने से नाराज़ किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मोलनापुर गांव के दिनेश कुमार गौड़ की 16 वर्षीय बेटी राखी सलवार का फंदा बनाकर घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि परिजन उसे जिला मुख्यालय पर लगे भरत मिलाप को दिखाने नहीं ले गए। इसी से नाराज किशोरी ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मृतक की मां ने पुलिस को दी। मंगलवार को दिन में करीब 12:30 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।