पट्टी: सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में स्वच्छता के नाम पर खिलवाड़, प्रसव पीड़िता और नवजात की जान ख़तरे में
पट्टी तहसील क्षेत्र के विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहां पर हालत यह है कि शौचालय की साफ सफाई ही नहीं होती है।प्रसव कक्ष के बगल शौचालय पूरी तरह से भरा हुआ है। बदबू इस कदर हावी है कि लोगों को नाक दबाकर भागना पड़ता है। बलगम जांच केंद्र के दरवाजे के सामने गंदगी की भरमार है। घांस फूंस अलग विषय है लेकिन दवाओं के रैपर भी फेके।