झांसी: मेडिकल गेट नंबर 2 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास लाइव बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। घटना मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर की है, जहां खड़ी बाइक को चोर ने चुरा लिया। पूरा घटनाक्रम हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।