झांसी: झांसी में 43℃ पहुंचा तापमान, 2 दिन में पारा 45℃ से पार जाने का जताया गया अनुमान
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 झांसी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। 3.2 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आज सुबह से भी तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने सोमवार से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे अगले दो दिना में पारा 45 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान।