झांसी: भारतीय मज़दूर संघ के तत्वाधान में दीनदयाल सभागार में 'मैं भी मनु' महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 भारतीय मज़दूर संघ के तत्वाधान में दीनदयाल सभागार में "मैं भी मनु" महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह शनिवार समय करीब 2 बजे आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि सुशीला दुबे पूर्व उप सभापति, विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र तिवारी अध्यक्ष जिला जन कल्याण समिति झांसी रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।