झांसी: पाली पहाड़ी में खेत पर काम कर रहे किसान की बिजली के तार से करंट लगने से हुई मौत, परिजनों का आरोप
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के किसानों की नजर उन पर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसान को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।