झांसी: जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर 20 जून तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 अभियान के दौरान देशी, विदेशी मदिरा, बीयर एवं माडलशाप पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैण्डमली जांच किए जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने दिए। उन्होंने जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल, शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत आबकारी विभाग को 20 जून तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।