गिरिडीह: गांडेय: मेदनीसारे पंचायत के सामुदायिक भवन में अबुआ साथी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
गांडेय के मेदनीसारे स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार की सुबह 10 बजे से अबुआ साथी का दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम अभिव्यक्ति फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।जिसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने और आम नागरिकों को उनका लाभ दिलाने में अबुआ साथियों की भूमिका को सशक्त बनाना है।