गिरिडीह: गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का होगा आयोजन, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कराया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को 3 बजे नया परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने दी।बताया गया कि युवाओं को खेल और फिटनेस का राष्ट्रीय मंच प्रदान करना इसका उद्देश्य है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है।