पन्ना: पन्ना में छुई बेचने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल, 3 पन्ना रेफर; हड़कंप
Panna, Panna | Nov 5, 2026 अजयगढ़ के सबदुआ गांव में दीपावली के लिए छुई मिट्टी बेचने को लेकर सोनकर समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों समेत दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार गंभीर घायलों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।