#सफलता_की_कहानी
➡️ #प्रधानमंत्री_आवास_योजना से झुमर धुर्वे का पक्के मकान का सपना हुआ साकार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के सपने को साकार कर रही है।
बैतूल जिले के ग्राम साकादेही निवासी श्री झुमर धुर्वे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास मिला है। इससे पहले वे अपने परिवार के साथ कवेलू के कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मकान की छत से बारिश का पानी टपकता था, वहीं सांप-बिच्छुओं के घर में घुसने का भी डर बना रहता था। श्री धुर्वे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में आवेदन करने पर उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कराया। अब उनका परिवार पक्के घर में सुरक्षित और सुकून के साथ जीवनयापन कर रहा है।
पक्का आवास मिलने से श्री धुर्वे और उनके परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिले आवास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#कहानी_बदलाव_की
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul