➡️ प्रभारी सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल आमला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा का किया निरीक्षण
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने 13 अक्टूबर को सिविल अस्पताल आमला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
सिविल अस्पताल आमला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, कोल्ड चेन टीकाकरण कक्ष का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पीएसी वार्ड में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर न करने पर एक नर्सिंग ऑफिसर को कारण बताओं नोटिस एवं सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज न करने पर नर्सिंग ऑफिसर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्टाफ को समय पर अपने कार्य पर उपस्थित रहने एवं निर्धारित समय पर सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल की सफाई नियमित रूप से करवाने के बीएमओ कोे निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप जयंत मौजूद रहे।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान पाया कि संस्था में महीने में केवल 9 प्रसव किये है, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची अनुपलब्ध पायी गई, रात्रि में अस्पताल में सेवाऐं नहीं दी जा रहीं हैं एवं ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनू गौंड का वेतन काटने के निर्देश दिये।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul