दतिया: मेहदोरा के आदतन अपराधी विक्रम रावत पर कार्रवाई, दतिया सहित 4 जिलों से 6 माह के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निष्कासित
Datia, Datia | Apr 1, 2026 दतिया एसपी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखड़े ने आदतन अपराधी विक्रम पुत्र हरिमोहन रावत निवासी ग्राम मेहदौरा, थाना गोराघाट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम 05 बजे जिला प्रशासन ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि आरोपी वर्ष 2013 से थाना गोराघाट सहित अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय होकर गाली-गलौच सहित कई अपराध किये है।