आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार रात गूगल मीट पर ऑनलाइन गोष्ठी की। इसमें अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, ताजिया मार्गों का निरीक्षण, पर्याप्त पुलिस बल, शांति समिति से समन्वय और सोशल मीडिया निगरानी के निर्देश दिए गए।