लोहंडीगुडा: कांग्रेस के मिशन गांव चलो अभियान के तहत पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लोहण्डीगुड़ा के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटियों एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पहुंच कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।