इटारसी: इटारसी के अवाम नगर में सूने घर में चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इटारसी के अवाम नगर में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार दोपहर 1.30यह घटना ताजुल मस्जिद के पास स्थित आवाम नगर में हुई। आवाम नगर निवासी इम्तियाज खान (41) ने इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत 80 हजार रुपए से अधिक है।