कुटुंबा: डुमरी प्लस-टू विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के रूप में विधायक ललन राम ने किया शुभारंभ
कुटुंबा प्रखंड के डुमरी स्थित प्लस-टू विद्यालय को अब सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के रूप में नई पहचान मिल गई है। रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कुटुंबा विधायक ललन राम ने अपने प्रतिनिधि सौरभ पाठक, सुबोध वैद्य, भीम सिंह, प