कायमगंज: गांव हजरतपुर में विवादित भूमि पर रातभर पुलिस ने हटवाया राखी अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
कायमगंज कोतवाली के गांव हजरतपुर में देर रात ग्राम समाज की विवादित भूमि पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने बिना अनुमति स्थापित इस प्रतिमा को हटवाकर कोतवाली में सुरक्षित रखवा दिया। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। शिवराम जाटव और महावीर जाटव सहित समाज के लगभग 20 से 25 लोगों ने प्रतिमा स्थापित की थी।