भोगांव: बिछवां के गांव भनऊ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच लोग हुए घायल, दोनो पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर
गांव भनऊ निवासिनी साधना पत्नी बेटाराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जमीनी विवाद में गांव निवासी संत कुमार, श्याम सिंह,उर्मिला व सुमन ने उसे व उसके पति व पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से संत कुमार पुत्र भीकम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसे और उसके भाई श्याम सिंह को बेटाराम, विनीत व उसकी घर की औरतों ने मारपीट कर घायल कर दिया।