दरभंगा: ज़िला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए ज़िला अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित
दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बैठक आहूत की गई। इस बैठक में, उपनिदेशक जनसंपर्क , जिला शिक्षा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक बाल भवन किलकारी,जिला खेल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे दी गई।