हसनपुर: महापंचायत में किसानों ने दी चेतावनी, 15 दिन में जिला बदर की कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के तत्वावधान में गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को जिला बदर करने की कार्रवाई के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा। महापंचायत के दौरान सपा नेता मुखिया गुर्जर ने तीखे तेवर अपनाते हुए।