ईरान में 25 साल के सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी अलीरेजा सेपाही को सोमवार सुबह फांसी दे दी गई। सेपाही को इस्फहान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। उन्हें इसी साल जनवरी में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया। सेपाही की वकील शहरजाद शाहबाजी ने उन्हें फांसी दिए जाने की पुष्टि की है।
फांसी से ठीक एक दिन पहले सेपानी ने अपनी मंगेतर महशाद केशानी से फोन पर हुए एक रस्म के जरिए जेल के अंदर ही शादी की। 22 साल की केशानी अभी जेल में हैं और पांच साल की सजा काट रही हैं। गिरफ्तारी से पहले ही दोनों की सगाई हो चुकी थी। उनकी शादी की रस्में मानवाधिकार वकील अमीरसलार दाऊदी ने पूरी कराईं। फांसी के पहले सेपाही को अपनी पत्नी से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। साल 2001 में जन्में अलीरेजा सेपाही को 10 जनवरी 2026 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 'अलीखानी स्क्वॉयर' मामले में आरोपी बनाया गया था। मामले में
Korba, Korba | Oct 7, 2026