सेन्हा: सेन्हा अरू गांव में नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद,हत्या कर दफनाने की आशंका जांच में जुटी सेन्हा पुलिस.
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरू गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के समीप एक अज्ञात नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में नवजात का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी।