चाचौड़ा: चाचौड़ा बीनागंज रेलवे स्टेशन पर भिंड रतलाम एक्सप्रेस के एसी कोच पर पथराव, कांच फूटा; बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची
गुना जिले के चाचौड़ा बीनागंज रेलवे स्टेशन पर रविवार सोमवार की रात भिंड रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन पर बदमाशों ने पथराव हुआ। H 1 फर्स्ट एसी कोच का शीशा टूट गया एक बड़ा पत्थर सीधे कांच में सुराग करते हुए अंदर जा गिरा। गनीमत रही सीट नंबर 13, 14 पर बैठी बुजुर्ग महिला सहित यात्री बच गए। मौके पर TTE सीट बदली, चाचौड़ा पुलिस पहुंची। आरपीएफ और पुलिस जांच कर रही है।