लोहरदगा: लोहरदगा में EMRS खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 से अधिक विद्यार्थी शामिल, उपायुक्त ने दिया सफलता का मंत्र
लोहरदगा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय EMRS स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट 2026-27 के तहत तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। चिरी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के समीप मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में सुबह करीब 11 बजे उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।