गया टाउन सीडी ब्लॉक: महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती कांग्रेसियों ने गयाजी में मनाई, युवाओं के प्रेरणास्रोत
महान विचारक संत भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती गयाजी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 12 जनवरी सोमवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस नेता विजय मिट्ठू ने दी है।