पीलीभीत: हमीरपुर गांव में बकरी भगाने गई जेठानी की देवरानी ने पुत्र के साथ मिलकर की पिटाई
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी प्रकाश ने बताया कि उसकी बकरी को कुत्ते ने दौड़ा दिया। महिला बकरी उसकी देवरानी के घर में घुस गई। पीड़िता अपनी बकरी को भगाने के लिए जैसे ही देवरानी के घर में घुसी तो उसने पुत्र के साथ मिलकर जेठानी की डंडों से पिटाई कर दी। घायल महिला ने थाने पहुचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।