बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के मामले का खुलासा करते हुए 2867 क्वार्टर शराब और 288 बियर की कैन बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान पवन, विक्की और सुनील सिंह के रूप में हुई है। यह तीनों सहयोग विहार, रघुवीर नगर और उत्तम नगर के रहने वाले हैं।