द्वारका: शिवपुरी से सागरपुर थाना पुलिस ने लिफ्ट के एलिवेटर चुराने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार, 2 लिफ्ट के एलिवेटर बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने लिफ्ट के एलिवेटर चुराने वाले एक चोर को शिवपुरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर का नाम विजेंदर है जो यूपी के हाथरस का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 2 लिफ्ट के एलिवेटर बरामद किये है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।