द्वारका: हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी बिंदापुर से हुए गिरफ्तार
बिंदापुर थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जितेंद्र उर्फ जिमी, वरुण भारद्वाज उर्फ़ मन्नू पंडित, राजू उर्फ सुनील उर्फ मुकेश और लव कुश उर्फ जीतू के रूप में हुई है। इनके पास से कंट्री मेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो लोहे की रोड, चाकू और वारदात में इस्तेमाल कार को जप्त किया है।