द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने एक शातिर सेंधमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से मंगलसूत्र, गोल्ड के बैंगल्स, सिल्वर कॉइन और 23000 से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। यह मोहन गार्डन इलाके का रहने वाला है। पहले से 13 मामलों में शामिल रहा है।