द्वारका: 1 एक्टिव बरगलर द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी बरगली सेल की टीम ने सोसायटी के अंदर दो फ्लैट में चोरी करने वाले एक एक्टिव बरगलर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विनोद कुमार उर्फ काली के रूप में हुई है। यह इंदर एंक्लेव, दिल्ली का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से डाबड़ी, बिंदापुर, द्वारका नॉर्थ, छावला और उत्तम नगर थानों के 14 मामलों का खुलासा किया गया है।