मानिकपुर: पहाड़ी पुलिस ने जुए पर शिकंजा कसा, पांच जुआरी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
चित्रकूट के पहाड़ी थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अमरजीत यादव, जामवंत यादव, विष्णु यादव, धर्मेंद्र यादव और खेमराज को ताश पर हार-जीत की बाजी लगाते पकड़ा गया। पुलिस ने 900 रुपये, 52 ताश के पत्ते और 410 रुपये बरामद कर कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम 6:30 बजे प्रेसनोट जारी किया है।