टीकमगढ़: सियाग गांव क्रेशर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, परिजनों ने जताई जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
टीकमगढ़ जिले के सियाग गांव क्रेशर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में डला हुआ मिला। व्यक्ति का नाम सत्येंद्र यादव निवासी प्रेमपुरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सतेंद्र सियाग गांव क्रेशर के पास संदिग्ध अवस्था में डला हुआ है। परिजन ने आशंका जताई है कि व्यक्ति ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।